{"_id":"619543e44e568467b674a1e6","slug":"three-arrested-including-brother-and-sister-in-property-dealer-s-murder-banda-news-knp6645865120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मटौंध। भूरागढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की गई हत्या में थाना पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। इनमें एक युवती भी है। 15 नवंबर को दोपहर राम सिंह (36) की उसके घर में हत्या कर दी गई थी।
भाई जय सिंह यादव ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इनमें रिजाज खां उर्फ पप्पू और उसकी बहन अंजुम खां उर्फ नूरी तथा बिल्लू उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह तीनों भूरागढ़ गांव के ही रहने वाले हैं।
एक अन्य आरोपी शैलेंद्र सिंह अभी फरार है। यह भी भूरागढ़ में जल संस्थान कालोनी का रहने वाला बताया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर के मुताबिक इन तीनों को थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास परम पुरवा मार्ग पर बीती रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
यह भी बताया कि हत्याभियुक्तों की निशानदेही पर तीनों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया गया है। हत्या में इन्हीं चाकू का इस्तेमाल हुआ। धारा 302/34 में रिपोर्ट दर्ज हुई है। चौथे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
थाना इंसपेक्टर के मुताबिक हत्या की पृष्ठ भूमि में प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी गांव में पंकज सिंह (24) की गोली मारकर हत्या में दूसरे दिन भी कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। इसमें छह नामजद हैं।