फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Threat to Mukhtar's life, will be disclosed in court

मुख्तार की जान को खतरा, कोर्ट में करेंगे खुलासा

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Threat to Mukhtar's life, will be disclosed in court
बांदा जेल में बंद पिता मुख्तार अंसारी से मिलकर आते बेटे उमर अंसारी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। बेटे उमर अंसारी ने यहां जेल में बंद पिता मुख्तार अंसारी की जान को खतरे की बात फिर दोहराई है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मुख्तार के जानी दुश्मन पूर्वांचल के एक माफिया को बचाने के लिए यह साजिश कर रही है। कहा कि इसका पूरा खुलासा जल्द ही कोर्ट में करेंगे।
विज्ञापन

उमर ने गुरुवार को पिता मुख्तार अंसारी करीब एक घंटे मुलाकात की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही। मिलाई के बाद बाहर आए उमर ने बताया कि उसके पिता की हत्या की साजिश रची जा रही है, जिससे वह जानलेवा दुश्मन के मामले में न्यायालय में गवाही न दे सकें।
विज्ञापन

उमर ने कहा कि इसका पूरा खुलासा वह जल्द हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में करेंगे। आरोप लगाया कि योगी सरकार दुश्मन को बचाने की मंशा से मुख्तार अंसारी को प्रताड़ित कर रही है। जेल में किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में इस सरकार की विदाई होगी। कहा कि बुधवार को उन्हें मिलने नहीं दिया गया। गुरुवार को आवेदन के बाद तमाम औपचारिकताओं के बाद मिलाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed