{"_id":"6761b9ff481103f36c0b9d25","slug":"threat-to-kill-inspector-by-shooting-report-banda-news-c-12-knp1008-935791-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रयागराज में तैनात दरोगा ने तीन लोगों पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दरोगा का आरोपियों से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी उमेश कुमार बाजपेई प्रयागराज में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया है कि वह अवकाश लेकर घर आए थे। 15 दिसंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी जितेंद्र तिवारी व दो अन्य लोगों ने उनके घर आकर अभद्रता की। गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी।
उनका कहना है कि इन लोगों ने उनके भतीजे शिवांशु से तीन अगस्त-2024 को गलत तरीके से बैनामा करा लिया था। इस प्रकरण में न्यायालय में वाद विचारणीय है। आरोपी इसी को रंजिश मानते हैं। दरोगा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।