{"_id":"577e96674f1c1bd2707fa3d1","slug":"thousands-of-hands-were-praying-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ईदगाह में दुआ मांगते नमाजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खुशियों का पर्व ईदुल फितर पूरे जिले में जोश, सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत सौ से अधिक मस्जिदों में विशेष नमाज अदा हुई। अमन-चैन की दुआ मांगने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह नमाज के बाद शुरू हुआ ईद मिलन देर रात तक चला।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह 8.30 बजे मुख्य नमाज शहर की ईदगाह में अदा की गई। कारी रियाज अहमद (हथौरा) ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा और दुआ हुई। मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं की गईं। इससे पूर्व नमाजियों को रमजान और ईद का महत्व बताया गया। ईदगाह का लंबा-चौड़ा मैदान खचाखच भर जाने के बाद हजारों लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की।
विज्ञापन
विधानसभा में नेता विरोधी दल व बसपा नेता गयाचरन दिनकर, मुमताज अली, मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व विधायक बाबूलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, लल्लू निषाद, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक, जामा मसजिद मुतवल्ली शेख सादी जमां, बल्देव वर्मा, रामकिशुन बासु, कमलेश सेन, संजय सोनकर, प्रदीप निगम लाला, जेपी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज अली, सैय्यद इमरान अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, अमित सेठ भोलू, रामपाल प्रजापति, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, सैय्यद अल्तमश, राकेश गुप्ता पप्पू आदि गर्मजोशी से मिले।
विज्ञापन
मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम योगेश कुमार, एसपी आरपी पांडेय, एएसपी मायाराम वर्मा, एडीएम गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, सीओ प्रभात कुमार, एसडीएम प्रहलाद सिंह, ईओ वीके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने भी गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। यहां मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज अदा कराई। बाहर सड़क पर पंडाल तले नमाजियों की सफें (पंक्ति) लगीं।
इसके अलावा मरकज की मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, बोडे़ मस्जिद, पीरा मस्जिद (अलीगंज), नूरानी मस्जिद, गुलाब बाग मस्जिद, खुटला मस्जिद और जेल में भी ईद की नमाज अदा हुई। नमाज बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी।
हिंदू-मुसलिम ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए बांदा की सांप्रदायिक मिसाल को बरकरार रखा। तिंदवारी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने गोयरा मुगली, पिपरोदर, सबादा, चिल्ला, सादीमदनपुर, लौमर, हथौरा, करबई, धौसड़, धनेहरा लालपुर समेत दर्जनों गांवों में पहुंचकर मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी।
नरैनी में अदा की ईद की नमाज
नरैनी। कसबा के करतल मार्ग व अतर्रा मार्ग स्थित मसजिदों समेत नसेनी, गोरे पुरवा, लहुरेटा, रंजीतपुर, हड़हा, कबौली, पनगरा, मसौनी, हुसैनपुर, जमवारा आदि गांवों की मसजिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
एसडीएम सीएल सोनकर, सीओ डॉ. राकेश मिश्रा समेत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश चौरसिया, सुरेश रैकवार, सपा नेता भरतलाल दिवाकर, ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, हरीराम कबीर, रामबहोर शिवहरे आदि मौजूद रहे।
अतर्रा में धूमधाम से मनी ईद
अतर्रा। नरैनी रोड स्थित ईदगाह में हाफिज सिराज बरेलवी और रजा जामा मसजिद, बदौसा रोड में हाफिज अहमद रजा ने नमाज अदा कराई। अमन-चैन और खुशहाली की दुआ हुई। हाजी मोहम्मद हनीफ ने सभी को मुबारकबाद दी। एसडीएम एके पुष्कर, सीओ किरन सिंह, थानाध्यक्ष केएन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा जाटव, ईओ नरेंद्र मिश्रा समेत कल्लूराम जाटव, आशीष गौतम, गिरीशचंद्र चौरिहा, सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू, भरतलाल दिवाकर, कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
नूरी मस्जिद में अदा कराई नमाज
ओरन। नूरी मस्जिद में मौलाना सुफैल (कोर्रही) ने नमाज अदा कराई। हाजी डॉ. बाबू खां, हाजी अली हसन, इमाम बख्श, अफसर अली, रोशन अली, दिलदार खां, अनीस आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। चौकी प्रभारी लाखन निषाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।