{"_id":"5802773b4f1c1b762b29064a","slug":"thousands-in-bhandara-and-long-banquet-offerings-cka","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारा और कन्या भोज में हजारों ने छका प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारा और कन्या भोज में हजारों ने छका प्रसाद
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खुरहंड में भ्ांडारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खुरहंड स्टेशन के पास 9 दिनों तक चली रामकथा के बाद शनिवार को उसी भव्य पंडाल में भंडारा आयोजित हुआ। इसमें श्रद्धालुओं के साथ नेताओं की भागीदारी भी बढ़चढ़ कर रही। ज्यादातर भाजपा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
रामकथा और भंडारा आयोजन रामयश द्विवेदी और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी ने भंडारे में आए सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने मेज-कुर्सी में एक साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद छका। महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भंडारे में भाग लिया।
विज्ञापन
इसके पूर्व वैदिक मंत्राच्चारण के बीच गोदान किया गया। कन्याआें और ब्राह्मणों ने भोजन किया। भंडारा देर रात तक किया। पंडाल के नजदीक नेशनल हाइवे से गुजर रहे वाहनों का रोककर यात्रियों को भी भंडारे का प्रसाद बांटा गया। 9 दिनों तक अयोध्या से पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभशरण महाराज ने रामकथा सुनाई। अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ हुआ।
विज्ञापन
भंडारे में जिला पंचायत सदस्यत सरिता द्विवेदी, अखिल भारतीय समाजसेवा समिति संस्थापक गोपालजी, पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, रामकरन सिंह बच्चन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, आनंद स्वरूप द्विवेदी, रामभवन उपाध्याय, महेंद्र सिंह कछवाह, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, आशीष पांडेय आदि शामिल रहे।