फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves targeted locked house

Banda News: तालाबंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

Wed, 10 Jan 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted locked house
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के बिधूना इटावा मार्ग पर बेहवा में सोमवार रात तालाबंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से सामान समेट ले गए। तड़के घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को बताया गया। जिसके बाद फोरेसिंक टीम के साथ पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव नगला जादो निवासी गुलशन उर्फ शिवम पुत्र स्व. जनवेद यादव ने बताया की एक माह पूर्व उसके पिता जनवेद यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर वह अपने गांव नगला जादो में रह रहा था। वहीं बैहवा स्थित घर में ताला पड़ा था। परिजन कभी कभार दिन में आते-जाते थे।
विज्ञापन

सोमवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। सुबह पड़ोसी अभिनंदन ने घर के मेन गेट की कुंडी खोली तो दरवाजा आगे से बंद था। इस पर उन्होंने सामने से निकल रहे ग्रामीण को बुलाया और उसकी मदद से दरवाजा खोले। इसके बाद वह अपनी दुकान के सामने साफ-सफाई करने लगे। तभी उनकी नजर सामने स्थित जनवेद यादव के मकान के गेट पर लटके टूटे ताले पर पड़ी। जिस पर उन्हाेंने फोन से स्व. जनवेद के पुत्र शिवम को सूचना दी। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंचे शिवम को घर के अंदर कमरे में रखे बक्से व अलमारी के ताले टूटे पड़े थे, कमरे में सामान बिखरा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरकोट थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शिवम ने बताया की दादी माया देवी के बीस हजार नकदी, एक सोने की चेन व एक लेडीज सोने की अंगूठी, एलईडी टीवी, रजाई गद्दा कंबल, बर्तन आदि चोर ले गए। लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्राधिकार बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed