फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves cut the net and stole Rs 5 lakh from the house

Banda News: जाल काटकर चोरों ने मकान से की पांच लाख की चोरी

Sat, 13 Jul 2024 03:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut the net and stole Rs 5 lakh from the house
बांदा। छत का जाल काटकर चोरों ने ताला बंद मकान से चार लाख के जेवर और एक लाख रुपये पार कर दिए। गृहस्वामी पत्नी का इलाज कराने कानपुर गया हुआ था। उसने चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी किराना व्यवसायी गया प्रसाद शिवहरे पत्नी फूला देवी का इलाज कराने दो जुलाई को कानपुर गए थे। मकान पर ताला लगा था। छत के रास्ते पहुंचे चोर घर का जाल काटकर अंदर घुस गए। कमरे और अलमारी का लॉक तोड़कर चार लाख रुपये के जेवर व एक लाख रुपये उठा ले गए। पड़ोसियों की जानकारी पर गया प्रसाद गुरुवार को कानपुर से वापस आया। उसने शुक्रवार को ओरन चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि यह घटना पुलिस चौकी के बगल में हुई है। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि चौकी में तहरीर दी है। वह चौकी इंचार्ज से बात कर घटना की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed