फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   They were planning to circulate fake 500 rupee notes, but were caught in the first attempt.

Banda News: 500 के जाली नोट खपाने की थी तैयारी, पहले ही प्रयास में धरे गए

Mon, 05 Jan 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
They were planning to circulate fake 500 rupee notes, but were caught in the first attempt.
फोटो- 11 पुलिस की गिरफ्त में जाली नोटों के सौदागर व सामग्री। स्रोत-पुलिस।
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने व उसे बाजार में खपाने वाले संगठित अंतरजनपीय गिराेह का भंडाफोड़ करते हुए महोबा के कबरई के रहने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से एक लाख 12 हजार 500 रुपये के रूप में 500 रुपये के 225 जाली नोट बरामद किए हैं। यह अपराधी बांदा की बाजार में नोट खपाने की तैयारी में थे। पुलिस को सूचना मिली और पकड़े गए। इनमें अभी दो अन्य अपराधी वांछित बताए जा रहे हैं। उनके नाम पुलिस ने नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि पुलिस को सूत्र से जानकारी हुई कि दो लोग कोतवाली नगर के कनवारा चौराहे के पास महोबा रोड की ओर से नकली नोट लेकर आ रहे हैं। उन्हें बाजार में खपाने की फिराक में हैं। इस पर कोतवाली व एसओजी पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग की। चेकिंग में महोबा जनपद के कबरई गांव निवासी राजाराम व इसी थाना क्षेत्र के पिडारी गांव के राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख 12 हजार 500 रुपये के 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच में सभी नकली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित मिला। उनकी निशानदेही पर गांव से नकली नोट बनाने की प्रयुक्त उपकरण, सामग्री, प्रिंटर, विभिन्न रंगों की सियाही की बोतलें, कटर, फ्रेम, टेप, ब्रश, इमल्शन, डाई, पीवीसी शीट, कागज व अन्य सामग्री बरामद हुई। इसी की सहायता से जाली नोट तैयार करते थे। आरोपियों ने बताया कि वह असली 500 रुपये के नोटों का उपयोग कर उनकी नकल तैयार करते थे। इसे सुनियोजित तरीके से इन्हें बाजार में चलाने की योजना बना रहे थे। मेविस टॉक का कहना है कि इनके अन्य सहयोगियों तथा गिरोह के नेटवर्क के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed