फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There will be no CT scan in the district hospital for 15 days

Banda News: जिला अस्पताल में 15 दिन नहीं होंगे सीटी स्कैन

Sun, 27 Oct 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
There will be no CT scan in the district hospital for 15 days
बांदा। करीब 15 दिन चलने के बाद एक बार फिर सीटी स्कैन सेवा ठप हो गई। सात साल पुरानी सीटी स्कैन मशीन का एक्सरे ट्यूब खराब हो गया है। सीएमएस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है, लेकिन 12 दिन का समय गुजर जाने के बावजूद सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। मजबूरन प्राइवेट सेंटरों में तीमारदार अपने मरीजों का सीटी स्कैन करा रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सीटी स्कैन भवन की छत पर पानी भर जाने और दीवारों में सीलन होने की वजह से सीटी स्कैन मशीन में करंट उतरने लगा था। इस पर लगभग एक महीने के लिए सीटी स्कैन सेवा बंद रही थी। किसी तरह से सीटी स्कैन सेवा शुरू की गई। एक पखवारे तक सीटी स्कैन मरीजों के हुए, लेकिन 17 अक्तूबर से सीटी स्कैन सेवा फिर से बंद कर दी गई है। सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सीटी स्कैन की एक्सरे ट्यूब खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत करा दिया गया है। रविवार तक 12 दिन का समय गुजर गया अभी तक सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। सीएमएस ने बताया कि अभी 15 दिन का समय और लगेगा। कहा कि सीटी स्कैन मशीन सात वर्ष पुरानी हो चुकी है। इसके चलते अक्सर मशीन में फाल्ट होता रहता है। इधर, सीटी स्कैन सेवा ठप होने की वजह से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ रहा है। वहां पर सीटी स्कैन के नाम पर प्रति मरीज 2500 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed