फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was also a dispute over 10 bighas of land.

Banda News: 10 बीघा जमीन का भी चल रहा था विवाद

Wed, 19 Apr 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 19 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
There was also a dispute over 10 bighas of land.
बांदा/अतर्रा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड नगर पालिक के पास रहने वाले हिंदू इंटर कॉलेज के लेक्चर स्व. रामप्रताप चौरिहा का 23 साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। उनकी दो शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी सियादेवी हैं। उनसे कोई संतान न होने के कारण उन्होंने निर्मला से दूसरी शादी की थी। निर्मला से प्रदीप कुमार उर्फ रामू चौरिहा (मृतक) और रज्जू उर्फ श्यामू चौरिहा और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

पांच साल पहले पैतृक मकान का दोनों भाइयों का बंटवारा हुआ है। एक हिस्से में मृतक रामू चौरिहा और उनकी पत्नी ज्योति व तीन बच्चे रहते हैं। जबकि दूसरे हिस्से में दोनों मां सिया और निर्मला, छोटा भाई रज्जू उर्फ श्यामू चौरिहा और उसकी पत्नी गुडिय़ा व दो पुत्रियां रहती हैं। कुछ साल पहले बड़ी मां शियादेवी ने छोटे भाई रज्जू की पत्नी गुडिय़ा के नाम 10 बीघा जमीन लिख दी थी। जिससे दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। पैतृक जमीन में दोनों भाइयों के नाम 20-20 बीघा जमीन है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि भाई बंटवारा के बाद दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। बड़ा भाई रामू (मृतक) शराब के नशे का आदी था। आए दिन घर में शराब और खाने-पीने की पार्टी होती थी। इससे रामू का पत्नी ज्योति से विवाद होता रहता था। बड़ी मां सिया देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े पुत्र रामू की किन्ही अज्ञात लोगों ने सोते समय धारदार हथियार से हत्या की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांदा/अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के पास के रहने वाले मृतक लिपिक रामू चौरिहा के पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी दुकानदार का घर आना-जाना था। उसका आना-जाना रामू को नागवार गुजरता था। इसलिए उसने अपने घर में छह माह पूर्व सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। ताकि उसकी गैर मौजूदगी में घर में प्रत्येक आने-जाने वाले पर वह निगाह रख सके।

बांदा/अतर्रा। मृतक लिपिक की पत्नी ज्योति ने बताया कि शराब की लत के चलते अक्सर रामू अपना मोबाइल फोन खो देते थे। इससे करीब चार साल से उन्होंने मोबाइल लेना बंद कर दिया था। पुलिस ने पत्नी ज्योति का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला के मुताबिक वह पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाल रहे हैं।



बांदा/अतर्रा। लिपिक के मकान के जिस बेडरूम से लिपिक का रक्त रंजित शव बरामद किया गया है वहां शराब की एक खाली बोतल और खाने पीने का सामान भी बरामद भी किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना की रात मृतक रामू के साथ शराब पीने वाले उसके पड़ोसी हैं। उनमें वह दुकानदार भी शामिल है जिसके आने-जाने पर रामू को एतराज था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला के मुताबिक पुलिस घरेलू विवाद, भाई से संपत्ति विवाद और आशनाई को लेकर जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed