फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There should be willpower to do something good: Ayodhya Singh

इच्छा शक्ति कुछ अच्छा करने की हो : अयोध्या सिंह

Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
There should be willpower to do something good: Ayodhya Singh
बांदा। देश के 65 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है। बुंदेलखंड को कृषि प्रधान बनाने कि लिए सभी प्रयास करें। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या सिंह ने शनिवार को कृषि विश्व विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर कही।
विज्ञापन

कहा कि अध्यनरत छात्र अपनी इच्छा शक्ति से दृढ निश्चय करे कि उन्हे समाज ओर देश के लिये कुछ अच्छा करना है। छात्र अनुशासासित प्रेरणा को अपने अंदर लाए। कहा कि प्रदर्शनी में यह देखा कि अलसी में सुर्ख गुलाबी रंग का पुष्प आया है जो बहुत मनमोहक हैं। कहा ऐसे उत्सव में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रो को भी आमंत्रित किया जाए। कुलपति प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दलहन बुंदेलखंड की विरासत है, महोबा में दलहन केन्द्र था लेकिन अब नही है। इसके दृष्टिगत विश्वविद्यालय में शोध को पुनः परिभाषित किया गया। वर्तमान में विश्वविद्यालय में चार महाविद्यालय संचालित है अगले वर्ष से तीन और महाविद्यालय पशुपालन एवं पशुचिकित्सा, कृषि अभियत्रिकी व खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर अध्ययन शुरू करने का प्रस्ताव है। महानिदेशक उपकार लखनऊ डा. संजय सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा ओर शोध में प्रदेश में अग्ररणी हैं। इस विश्वविद्यालय को एक छात्रावास दिलाने को मै व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करूगा। समन्यवयक पीएमईसी डा. एके श्रीवास्तव, डा. धीरज मिश्रा, जन संपर्क अधिकारी बीेके सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed