{"_id":"6ac3e30c2e8c882b69098622","slug":"there-should-be-a-cbi-inquiry-into-the-engineers-death-banda-news-c-212-1-sknp1006-153010-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इंजीनियर की मौत की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इंजीनियर की मौत की सीबीआई जांच हो
Mon, 05 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अयोध्या में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध हालात में मौत मामले में सोमवार को शिवहरे समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को संबोधित तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन डीएम और एसपी को दिए गए।
प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग रखी गई। मृतक आश्रित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई। इंजीनियर के पिता आनंद शिवहरे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है।
इस दौरान समाज के संरक्षक व पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे मौजूद रहे। शिवविलाश शिवहरे और नंदकिशोर शिवहरे भी प्रदर्शन में शामिल थे। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका संजय गुप्ता और पीयूष गुप्ता भी वहां उपस्थित थे। बाबूलाल शिवहरे समेत कई अन्य लोग भी ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।