फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft by breaking the locks of seven shops

Banda News: सात दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of seven shops
मटौंध। थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित ज्वैलरी शॉप समेत सात दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह हो सकी।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर अतुल सिंह की दुकानें हैं। जिन्हें वह विभिन्न दुकानदारों को किराए पर दिए हैं। शुक्रवार की रात किसी समय मटौंध कस्बा निवासी सत्यनारायण सोनी की ज्वैलरी शॉप समेत सात दुकानों में चोरों ने धावा बोल दिया। सत्यनारायण सोनी की दुकान से तीस हजार नगद और आभूषण।
विज्ञापन

सूरज प्रसाद की साड़ियों की दुकान से महंगी डिब्बा बंद साड़ियां समेत 50 हजार का माल ले गए। बाबू सेन की बाल कटिंग की दुकान से नौ हजार रुपये नगद, मुन्ना सौदागर की दुकान से 30 हजार रुपये कीमत के जूते चप्पल व छह हजार नगद, मातादीन वर्मा की सिलाई दुकान से पांच हजार रुपये नगद, मुबारक की किराना दुकान से दो झाल केसर बीड़ी व मेवा समेत 80 हजार का माल व गोलक से 40 हजार रुपये ले गए। सादिक की दुकान के ताले तो तोड़ दिए लेकिन अंदर नहीं जा पाए। एक सात सात दुकानों में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि दुकानदारों की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed