{"_id":"62cdbb975638f52314395f53","slug":"the-youth-returned-from-the-police-station-and-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-knp7072221193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
ओरन। पत्नी से विवाद के बाद चौकी से लौटे युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो माह पूर्व हुई थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पत्नी-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसकी सूचना पर पहुंची युवक को चौकी लाई थी और तहरीर न मिलने पर छोड़ भी दिया था। सीओ बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामला गृह कलेश का है। जांच की जा रही है।
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव की है। यहां सत्येंद्र उर्फ राज यादव (23) पुत्र देवीदयाल का शव मंगलवार को तड़के खेत में बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ, बिसंडा थाना निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय और ओरन चौकी प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि सोमवार को सत्येंद्र और उसकी पत्नी निशा उर्फ नीलम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी ने मायके फोन कर दिया। कुछ देर बाद उसके पिता (मृतक के ससुर) अंडौली गांव निवासी अरविंद यादव मरौली आ गए। यूपी-112 पुलिस बुला ली। पुलिस सत्येंद्र को अपने साथ ले गई। निशा भी अपने पिता के साथ मायके चली गई। देर रात तहरीर न मिलने पर ओरन चौकी पुलिस ने सत्येंद्र को हिदायत देकर छोड़ दिया। सुबह उसका शव मिला। चौकी प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि मृतक के ससुर ने यूपी-112 बुलाकर सत्येंद्र को पुलिस के हवाले किया। उसे पत्नी से मारपीट न करने के लिए समझाकर घर भेज दिया गया। आत्महत्या की मुख्य वजह गृह कलेश रही।
विज्ञापन
-शादी के डेढ़ माह तक रहा सब ठीकठाक
ओरन। सत्येंद्र यादव की शादी दो माह पूर्व 9 मई को अंडौली गांव में हुई थी। लगभग डेढ़ माह तक दोनों के बीच सब ठीक ठाक रहा। परिजनों के मुताबिक करीब एक सप्ताह से पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। सोमवार को दोनों में मारपीट होने की बात भी सामने आई। इसी से नाराज पत्नी निशा ने अपने मायके से पिता को फोन करके यहां बुला लिया था। उन्होंने दंपती को समझाने के बजाए सीधे पुलिस बुला ली।
- खेतीबाड़ी में बंटाता था हाथ
ओरन। मृतक सत्येंद्र तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता के नाम 10 बीघा जमीन है। बड़े भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि सत्येंद्र पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। घटना ने सभी को झकझोर दिया।
-------------