फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man hanged himself with an electric wire in the house

घर में युवक ने बिजली के तार से फांसी लगाई

Sat, 14 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself with an electric wire in the house
खत्री पहाड़। कर्ज लेकर पिता को इलाज के लिए भेजने के बाद युवक शुक्रवार की शाम घर में बिजली के तार के फंदे में झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रुपये न होने से पिता का इलाज न करवा पाने से वह परेशान था।
विज्ञापन

गांव के लोगों से रुपये उधार लेकर पिता को इलाज के लिए दिए। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव की है। रामकृपाल यादव के पुत्र अमर यादव (20) ने शुक्रवार की शाम कमरे के खपरैल में बिजली का तार बांधकर गले में फंदा कस लिया। घटना के वक्त वह घर में अकेला था।
विज्ञापन

मां मवेशी लेकर खेत गई थी। पिता इलाज के लिए शहर मुख्यालय स्थित अस्पताल आया था। देर शाम घर पहुंची मां ने कमरा बंद होने पर पुत्र को आवाज लगाई। कोई जवाब न आने पर मां ने पड़ोसियों को बुला लिया। बगल के घर की छत से देखा तो अमर फंदे में लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंचे पिता ने दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारकर चारपाई में लिटा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि अमर तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। दो बड़े भाई परदेस में मजदूरी करते हैं।

अमर गांव में माता-पिता के साथ रहकर खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन इंतजाम न होने पर वह परेशान था। शुक्रवार को उसने कुछ लोगों से उधार रुपये लेकर पिता को इलाज के लिए भेज दिया और खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed