फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man hanged himself for not sending his wife with him

Banda News: पत्नी को साथ न भेजने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 22 Jun 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself for not sending his wife with him
बांदा। ससुराल में मेहमानी कर रहे युवक के साथ ससुरालियों ने पत्नी को नहीं भेजा तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी भान सिंह (22) पत्नी ऊषा को लेने अपनी ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव गया था। वह 10 दिन से रुका था। बुधवार की सुबह पत्नी से गांव चलने के लिए कहा तो ससुरालियों ने मना कर दिया। इससे गांव के लिए निकल पड़ा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मथनाखेड़ा गांव के पास जंगल में पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। चरवाहों ने शव लटका देखा तो बुधवार को दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल नंबरों से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बड़े भाई मोहन ने बताया कि भान सिंह की आठ महीने पहले शादी हुई थी। वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। ससुरालियों ने पत्नी को नहीं भेजा। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed