{"_id":"6aa58a1fe15ec5bb06099335","slug":"the-young-man-had-climbed-onto-the-railway-bridge-out-of-fear-of-going-to-jail-banda-news-c-12-1-knp1100-1648605-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जेल जाने के डर से रेलवे पुल पर चढ़ा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जेल जाने के डर से रेलवे पुल पर चढ़ा था युवक
Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
बांदा। केन नदी पर रेलवे पुल पर चढ़कर नाटकीय प्रदर्शन करने वाले विकास शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह जेल जाने के डर से पुल पर चढ़ा था।
विकास एक मुकदमे में वांछित था। उसने अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाकर शादी की मांग रखी। पुलिस ने युवती को बुलाया, लेकिन उसने शादी के लिए सहमति नहीं दी। विकास के पुल से नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सात सितंबर को एक युवती ने विकास शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
युवती ने आरोप लगाया कि विकास ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)