फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself inside the house

Banda News: युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दी

Wed, 06 Aug 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself inside the house
महेश। - फोटो : परिजन।
बांदा। युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव के दिनेश ने बताया कि भाई महेश (25) ने बुधवार को सुबह करीब नौ बजे घर के कमरे में छत के छल्ले से मां की साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना के समय भाई दिनेश गांव में परचून की दुकान से सामान लेने गया था। मां फुलमतिया रसोई में खाना बना रहीं थीं। भाई ने घर पहुंचकर देखा तो फंदे से लटका पाया।

भाई दिनेश के मुताबिक, महेश मानसिक रोग से पीड़ित था। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। महेश की पत्नी काजल इन दिनों अपने मायके बिसंडा के गड़ाव गांव त्योहार करने गई थीं। वह निसंतान है। चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता शिवकुमार के नाम दो बीघा जमीन का पट्टा है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन मानसिक रोगी बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed