{"_id":"6841d840db03cfabd90c2f87","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-room-banda-news-c-212-1-sknp1006-127662-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
वीरेंद्र उर्फ बंटू।
- फोटो : परिजन।
बांदा। युवक ने घर के कमरे में साड़ी से पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार की रात 12 बजे के बाद छोटी बहन नींद से जागी तो उसने कमरा खुला देखा। अंदर गई तो देखा वह फंदे से लटका था। उसने शोर मचाकर घरवालों को जानकारी दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी रामशरन यादव ने बताया कि भतीजे वीरेंद्र उर्फ बंटू (20) ने बुधवार की रात खुदकुशी कर ली। छोटी बहन संजू ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाकर छत पर सो रहे पिता राजेश यादव को बताया। घटना के समय मां पुष्पा मायके में दहिनवारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधरोड़ी गांव गई थीं।
बंटू दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता राजेश खेती-किसानी करते हैं। तीन बीघा जमीन है। घर में मां पुष्पा देवी हैं। चाचा के मुताबिक बंटू डीजे बजाने में मजदूरी करता था। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं।