{"_id":"5e3dacbd8ebc3ee5d9101aab","slug":"the-worker-killed-himself-by-hanging-banda-news-knp543183898","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण से लौटे युवा दिहाड़ी मजदूर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण पता नहीं चला। एक अन्य घटना में पति से विवाद पर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में कमलेश विश्वकर्मा (35) पुत्र श्यामलाल का शव शुक्रवार को तड़के घर में छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे में लटका मिला। पत्नी संजना विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने शव को उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
पत्नी ने बताया कि कमलेश गांव में एक निमंत्रण में गया था। देर रात वापस आने के बाद फांसी लगा ली। वह आत्महत्या की वजह नहीं बता सकी। थाना इंसपेक्टर रवींद्र कुमार तिवारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक शराब नशे का आदी था और मजदूरी करता था। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शहर के बिजलीखेड़ा में कल्ली (55) पत्नी घसीटा ने गुरुवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। घरवालों की उस पर नजर पड़ गई और फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि पति से विवाद होने पर आत्महत्या का प्रयास किया।
उधर, भूरागढ़ (मटौंध) गांव निवासी छुट्टू (19) पुत्र देवकांत ने शुक्रवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई।