फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The worker died by hanging himself

फंदे से लटककर मजदूर ने जान दी

Sat, 20 Jun 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
The worker died by hanging himself
बांदा। नशे की हालत में युवा मजदूर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव में लालाराम (25) पुत्र रामेश्वर निषाद पेशे से मजदूर था। इसी वर्ष जनवरी में शादी हुई थी। इधर कुछ दिनों से काम न मिलने से परेशान भी था।
शनिवार को सुबह वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद शराब पीकर लौटा। पत्नी पूनम मायके में है। उससे लालाराम ने फोन पर बात की। इसी के कुछ देर बाद उसने सीलिंग फैन में रस्सी बांधी और फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो शव लटकता देखा।
विज्ञापन

लालाराम प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले घर में अलग रहता था। परिवार के अन्य लोग अपने मकान में रहते है। पत्नी कुछ ही दिन पहले मायके अछरौड़ गांव चली गई है। मृतक के भाई राजू ने बताया कि इसी जनवरी में लालाराम की शादी हुई थी। मटौंध पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed