फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman farmer scarce suicide by jumping into the well

तंगहाल महिला किसान ने कुएं में कूदकर जान दी

Sat, 18 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
The woman farmer scarce suicide by jumping into the well
फसल की जबरदस्त बर्बादी तथा घर में शुरू हो गई तंगहाली से हिम्मत हारकर महिला किसान भी आत्महत्या करने लगी हैं। ताजी घटना में बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में 58 वर्षीय किसान महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उधर, दूसरी घटना में 40 वर्षीय कोटेदार भी अपने खेत में बोरिंग की छत से रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया। एक पखवारे पूर्व उसके बाबा किसान की फसल के सदमे से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरी खेरवा (ओरन ग्रामीण) में कलमतिया (58) पत्नी राम कुमार कुशवाहा ने शनिवार को तड़के घर से करीब एक फर्लांग दूर स्थित कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। बिसंडा थाना और ओरन पुलिस चौकी से आए फोर्स की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मृतका के पति राम कुमार और नाती प्रमोद ने बताया कि परिवार में जमीन का बंटवारा हो चुका है। कलमतिया के हिस्से में 10 बिस्वा जमीन थी, जबकि पति के नाम तीन एकड़ जमीन है। कलमतिया पति के साथ रहकर खेती किसानी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और ओला से फसल बर्बाद हो जाने पर पिछले कई दिनों से चिंता और तनाव में थी। फसल बगैर घर में आर्थिक तंगहाली के हालात पैदा हो गए थे। पति और नाती के मुताबिक वह कई दिनों से लगातार खेत में एक-एक दाना बीनकर जुटा रही थी।

उसके बाद भी कुछ खास हाथ नहीं लग रहा था। परिजनों के बीच उसने कई बार यह बात दोहराई कि ‘खेत में कुछ नहीं बचो’। इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर कलमतिया ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर, एसडीएम अतर्रा आरके श्रीवास्तव ने पति के हवाले से यह बताना चाहा कि मृतक महिला विक्षिप्त थी। एसडीएम का कहना है कि जांच की जा रही है। नियम के अनुसार जो भी संभव मदद होगी, दिलाई जाएगी।

उधर, बबेरू क्षेत्र के पतवन गांव में कोटेदार संदीप सिंह (40) शुक्रवार की रात खेत पर गया था। फिर वापस घर नहीं लौटा। उसने रात में ही खेत में स्थित बोरिंग के कमरे की छत पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव लटकता पाया गया। वह अपने पीछे पत्नी मिथला समेत तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। यह सभी नाबालिग हैं।


परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में ठीक-ठीक नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि 15 दिन पूर्व संदीप सिंह के बाबा शिवशरण सिंह (75) की बर्बाद फसल के सदमे में मौत हो गई थी। इससे भी वह दुखी था। एक पखवारे में दो मौतों से इस परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed