फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman died on the highway bus collision

हाईवे पर बस की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 30 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Fri, 30 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The woman died on the highway bus collision
रोडवेज बस की टक्कर से मृत पत्नी को एसपी आवास लेकर पहुंचा पति। - फोटो : Amar ujala

हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में पति बाल-बाल बचा गया। दुर्घटना के बाद डिपो में बस खड़ी कर चालक भाग निकला। चालक को पकड़ने गए राहगीरों से रोडवेज कर्मियों ने अभद्रता करते हुए डिपो परिसर से भगा दिया। एसपी आवास में पत्नी का शव लेकर पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और शव को मर्च्युरी में रखवाया।

विज्ञापन

महोबा के पनवाड़ी थानाक्षेत्र के भरवारा गांव निवासी भोगेंद्र कुमार शुक्रवार दोपहर बाइक पर पत्नी जय देवी (48) के साथ कर्वी जा रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य डाक घर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जय देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की लेटलतीफी से नाराज भोगेंद्र कुमार ई-रिक्शा पर शव रखकर एसपी आवास पहुंच गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी के सिपाही आ गए और शव को मर्च्युरी में रखवाया।
विज्ञापन


उधर, दुर्घटना के बाद नजदीक स्थित रोडवेज डिपो में बस खड़ी कर चालक भाग निकला। चालक को पकड़ने गए राहगीरों के साथ रोडवेज कर्मियों ने दबंगई दिखाते हुए अभद्रता की और डिपो परिसर से भगा दिया। पति ने बताया कि वह कर्वी में फैमिली कोर्ट का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed