फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The well-dressed married women performed the Aarti of the full moon

Banda News: सजी-संवरी सुहागिनों ने पूर्णिमा के चांद की उतारी आरती

Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
The well-dressed married women performed the Aarti of the full moon
बांदा। शरद पूर्णिमा के चांद की चांदनी में शहर की सुहागिनों और महिलाओं ने खुद को आकर्षक श्रंगार में संवार कर मौज मस्ती के बीच परिवार के स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाल जीवन की प्रार्थनाएं की। नृत्य और डांडिया गरबा से भी समां बांधा।
विज्ञापन

बुधवार की रात शरद पूर्णिमा थी। महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने क्लब के हरे भरे लॉन में पूर्णिमा पर्व मनाया। भरपूर श्रंगार से सजी-संवरी महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रमा और लड्डू गोपाल की सामूहिक आरती से की। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू सहित वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक, डॉ. मोनिका सक्सेना, नंदिता गोयल, आराधना भार्गव को सम्मानित किया गया। अर्चना मेहरा, रूपा अग्रवाल, नीतू गुप्ता, ज्योति ओमर, विनीता आदि ने सुंदर एकल नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गुजराती गीत पर डांडिया गरबा से भी समा बांधा। गीतों से चंद्रमा की महिमा बयां की। सामूहिक नृत्य भी आकर्षक रहा। क्लब उपाध्यक्ष आशा सिंह ने क्लब की आख्या प्रस्तुत की। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी रश्मि गुप्ता निशा सहित भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता , नूपुर चौहान, सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, उमा गर्ग, सुनीता पटेल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed