फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The water level of Chandrawal along with Ken and Yamuna increased, water filled on the causeway

Banda News: केन, यमुना के साथ चंद्रावल का जलस्तर बढ़ा, रपटे पर भरा पानी

Thu, 03 Jul 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The water level of Chandrawal along with Ken and Yamuna increased, water filled on the causeway
रपटे पर भरे पानी में फंसा ट्रैक्टर।  - फोटो : फीता काटकर अभियान का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में झमाझम बारिश से केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। चंद्रावल का पानी बढ़ने से रपटा डूब गया है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित लेखपालों को नदियों के स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ चौकियों को खोलने व नदी किनारे के गांवों के लोगों को चौकियों में भेजने को कहा है। उधर, बाढ़ कट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे बुंदेलखंड में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उधर, मध्य प्रदेश की घाटियों में भी झमाझम पानी बरस रहा है। ऐसे में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार केन नदी के जल स्तर पर 15 सेंटीमीटर व यमुना के जल स्तर में 10 सेंटी मीटर का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार के केन नदी का जल स्तर 94.03 मीटर व यमुना का जल स्तर 87.65 मीटर था। बुधवार को केन का जल स्तर 94.18 व यमुना का जल स्तर 87.75 मीटर हो गया है। हालांकि केन नदी का खतरे का निशान 104 व यमुना का 100 मीटर है।
अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन नदियों के जल स्तर बढ़ने की सूचना के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को नदियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। ताकि समय रहते बचाव व राहत कार्य शुरू किए जा सके।बताया कि बाढ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में पैलानी, बांदा, नरैनी में 47 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है।

साथ ही 218 छोटी और 35 बढी नावों को चिंहित कर नाविकों को निर्देश दिए गए है। केन नदी के भूरागढ़ में एक मोटरवोट भी तैयार है। गोताखोर अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हैं। खाद्यान्न, आवाश्यक सामाग्री तिरपाल आदि व दवाओं के टेंडर आदि हो चुके है। जरूरत पड़ने पर इन्हें तत्काल मंगवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed