फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The van in the school did not have a pollution permit.

Banda News: स्कूल में लगी वैन का नहीं था प्रदूषण परमिट

Sat, 01 Mar 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The van in the school did not have a pollution permit.
बांदा। पैलानी डेरा के जेडी पब्लिक स्कूल में लगी वैन के खड़े ट्रक से टकराने की वजह से एक छात्रा की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि ईको वैन में प्रदूषण परमिट नहीं था। साथ ही चालक भी प्रशिक्षित नहीं था।
विज्ञापन

पैलानी डेरा के जेडी पब्लिक स्कूल में 19 फरवरी को बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही वैन ट्रक से टकरा गई थी। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी। पांच बच्चे घायल हुए थे। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी तिंदवारी को पत्र लिखा है। कहा है कि जेडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र कुमार और प्रधानाध्यापिका शिवांशी शुक्ला के खिलाफ आरटीई अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा फल घोषित होने के बाद जेडी पब्लिक विद्यालय को बंद कराया जाए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगी वैन का चालक प्रशिक्षित नहीं था और शराब का लती थी। यह सब जानते हुए भी उसे बच्चों को छोड़ने का जिम्मा सौंपा गया। साथ ही वैन का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed