{"_id":"5e4591068ebc3ee5c01377b2","slug":"the-truck-crushed-the-young-man-on-the-highway-banda-news-knp5444564200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक ने युवक को रौंदा
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदा घाट। तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर पेशा युवक साइकिल सवार को रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। नेशनल हाइवे पर इस इलाके में पिछले दो दिनों के अंदर सड़क हादसों में तीन मौतें हो गई है।
गुरुवार को शाम करीब चार बजे बेंदा गांव निवासी सूरज (20) देवी प्रसाद यमुना नदी की तलहटी पर स्थित अपनी सब्जी की बारी से वापस गांव साइकिल पर लौट रहा था। यमुना किनारे नेशनल हाइवे पर फतेहपुर की तरफ जा रहे बालू भरे ओवर लोड ट्रक ने उसे कुचल दिया। सूरज की वहीं मौत हो गई।
राहगीरों और आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह और पुलिस ने ट्रक का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां छोटकी देवी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सूरज के पिता वर्ष 2018 में मौत हो गई थी। तब से वह नदी किनारे सब्जी की बारी और मूंगफली की ठेलिया लगाकर मां के साथ गुजारा कर रहा था। जवान बेटे की मौत से मां का सहारा छीन गया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
तिंदवारी/ बेंदा। गुरूवार को शाम बाइक पर फतेहपुर से अपने गांव जसईपुर लौट रहे ब्रजेश कुमार (35) पुत्र धनीराम यादव को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पूर्व प्रधान विवेक सिंह और यूपी-112 पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला। संवाद