{"_id":"6851aec240ff10af0202f270","slug":"the-thieves-took-away-two-rings-and-cash-from-the-medical-store-operator-banda-news-c-212-1-sknp1006-128342-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मेडिकल स्टोर संचालक से दो अंगूठियां व कैश ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मेडिकल स्टोर संचालक से दो अंगूठियां व कैश ले गए टप्पेबाज
Tue, 17 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल स्टोर संचालक पर वशीकरण क्रिया कर साधु वेशधारी व युवक हाथ में पहनी साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत की दो अंगूठियां और गोलक से कैश लेकर भाग निकले। थोड़ी देर बाद जब मेडिकल स्टोर संचालक को होश आया तो उसने अंगूठियां और कैश नदारद देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ला निवासी संतोष कुमार जड़िया की श्याम मेडिकल स्टोर नाम से सब्जी मंडी में दुकान है। मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे उनकी दुकान में एक साधु वेशधारी एक युवक के साथ आया और आयोडेक्स मांगा। मेडिकल स्टोर संचालक ने जैसे ही आयोडेक्स दिया तब वह अपनी सुध बुध खो बैठे।
उन्होंने बताया कि उसने अपने हाथ में पहनी हुई पुखराज और मूंगा जड़ी सोने की दोनों अंगूठियों को खुद उनके हवाले कर दिया। टप्पेबाजों ने उनकी गोलक से भी कुछ रुपया निकाल लिया और दोनों वहां से निकल गए। इस बीच दुकानदार को होश आया तो उसने पड़ोसी दुकानदारों को बताया।
विज्ञापन
संचालक ने व्यापार मंडल में खबर दी और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक सम्मोहक क्रिया की बात कह रहे हैं। उनकी दो सोने की अंगूठियां और कुछ कैश गया है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।