फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teenager committed suicide by hanging herself

Banda News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 18 Aug 2024 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide by hanging herself
तिंदवारी। घर के कमरे में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बहन ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी कविता (17) ने शनिवार की दोपहर घर के कमरे में रस्सी से छप्पर से फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो बहन खुशबू ने जंगले से देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। उसने माता-पिता को जानकारी दी। पिता ने छप्पर के रास्ते कमरे में जाकर उसे फंदे से उतारा।

पिता राजेश प्रजापति ने बताया कि वह छह बहनों में दूसरे नंबर की थी। कक्षा आठ तक पढ़ी थी। घर में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। वह नहाने के लिए कमरे में कपड़े निकालने गई थी। वहीं उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घर में मां प्रेमा है। वह मजदूरी करता है। थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed