फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teams won due to the performance of Vaibhav and Alok

Banda News: वैभव व आलोक के प्रदर्शन से टीमों ने हासिल की जीत

Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The teams won due to the performance of Vaibhav and Alok
बांदा। पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार को टैलेंट सर्च लीग टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। टाइगर अटैकर व बांदा स्कोचर्स ने विरोधी टीमों को हराकर अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मुकाबला टाइगर अटैकर व लीजेंड ब्लास्टर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर अटैकर ने 19.5 ओवरों में 209 रन बनाए। जितेंद्र यादव ने सर्वाधिक 40 व आलोक ने 28 रन बनाए। लीजेंड ब्लास्टर कि तरफ से विवेक नामदेव, अभय साहू व आकाश अनुरागी ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी लीजेंड ब्लास्टर टीम मात्र 117 रन बना सकी। जमशेद खान ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच टाइगर अटैकर के आलोक साहू को चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बांदा स्कोचर्स व स्पार्टन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

स्कोचर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ज्ञान यादव के 68 व अमित के 62 रनों की मदद से टीम ने बीस ओवरों में 199 रन बनाए। स्पार्टन की तरफ से मुहम्मद सैय्यद व अभिषेक ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पार्टन टीम शुभम 41 व शांतनु के 28 रनों की मदद से 136 रन ही बना सकी। वैभव त्रिवेदी ने चार ओवरों में 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। इस दौरान लीग के अध्यक्ष ललित प्रताप, उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, दिलीप सिंह, वासिफ जमा खां, विप्रांश यादव, शिवम साहू, पीटीआई संजय मिश्रा, शेरखान, ओपी सर, नजरा खातून, शिवम गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed