फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teacher accused the Sadha Chowki in-charge of tearing the complaint and assaulting him

Banda News: सढ़ा चौकी इंचार्ज पर तहरीर फाड़ने और मारपीट का अध्यापक ने लगाया आरोप

Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The teacher accused the Sadha Chowki in-charge of tearing the complaint and assaulting him
नरैनी (बांदा)। रिपोर्ट लिखाने गए शिक्षक की तहरीर को चौकी पुलिस ने मारपीट कर उसकी तहरीर फाड़ दी। शांति भंग में चालान भी कर दिया। शिक्षक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नरदहा थाना धरमपुर निवासी शिक्षक सुरेंद्र सोनकर ने बांदा पुलिस अधीक्षक को बताया कि 12 जुलाई की शाम रिश्ते के मामा मुकेश व पड़ोसी मुन्ना के साथ कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी बांध घूमने गए थे। कुछ देर बाद छुट्टन, ओम प्रकाश , रामखेलावन निवासी कालिंजर के सढ़ा सहित चार अज्ञात लोग आकर मारपीट कर अभद्रता करने लगे। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। घटना की शिकायत को लेकर रात 10 बजे पीड़ित सढ़ा चौकी पहुंचा तो वहां पर इंचार्ज शिववीर सिंह व सिपाहियों ने प्रार्थना पत्र को फाड़ दिया। पीड़ितों के साथ मारपीट की। रात भर हवालात में बंद करने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ितो के शरीर में काफी चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दरोगा शिववीर सिंह, सिपाही विमलेश सहित मारपीट करने वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, इस प्रकरण में कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अध्यापक सुरेंद्र सोनकर और विपक्षी छुट्टन आदि का नरदहा मध्य प्रदेश और रक्सी में दो जगह विवाद हुआ था। दोनों पक्ष सढ़ा चौकी में पहुंचे थे। दोनों पक्षों से छह-छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। अध्यापक जो भी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed