{"_id":"664ba8374a350b2bc80e76a4","slug":"the-sun-set-fire-and-the-voters-showered-votes-banda-news-c-212-1-sknp1008-110808-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सूरज ने आग तो मतदाताओं ने बरसाए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सूरज ने आग तो मतदाताओं ने बरसाए वोट
विज्ञापन
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान हुआ। इस चुनावी रण में 12 प्रत्याशियों ने जोर-आजमाइश कर अपना-अपना भाग्य आजमाया। मतदाताओं ने भी आसमान से बरसती आग के बीच वोटों की जमकर बारिश की। देर शाम 6 बजे तक लोकसभा सीट पर कुल 59.56 फीसदी मतदान हुआ।
सोमवार की सुबह मतदान शुरू होते ही लोगों में वोट डालने के लिए खासा उत्साह दिखा। मतदान शुरू होने के पहले ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारे लग गई। मनपसंद प्रत्याशी चुनने के लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक में 28.16 फीसदी मतदाताओं ने वोटों की बारिश की। मतदान की यह गति थमी नहीं। मतदाता धूप व गर्मी से डगमाएं नहीं। वोट डालने के लिए कतार में जमे रहे। एक-एक घूट पानी पीकर गला तर करते रहे। दोपहर एक बजे तक 40.45 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद मतदान की गति थोडी धीमी हुई। तीन बजे तक 48.13 फीसदी ही वोट पड़े।
बांदा लोकसभा सीट से भाजपा के आरके पटेल, सपा से कृष्णा पटेल, बसपा से मयंक द्विवेदी सहित 12 प्रत्याशी मैदान में थे। जिन्होंने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोक दी थी। स्टार प्रचारकों के जरिए मतदाताओं को जमकर रिझाने का काम किया गया। वोटर खामोश रहा। सोमवार को शाम तक 60 फीसदी मतदाताओं ने वोटों की बारिश कर सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक कर दिया। अनुमान है कि 16 लाख वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है।