फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The student was asked for a ransom of Rs 500 by his friends and beaten up when he refused to pay.

Banda News: छात्र से साथियों ने मांगी 500 रुपये रंगदारी, न देने पर पीटा

Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The student was asked for a ransom of Rs 500 by his friends and beaten up when he refused to pay.
वायरल वीडियो में मारपीट करते छात्र। - फोटो : डियोग्रैब
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी से कोचिंग पढ़कर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बन्यौटा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा कृष्णा अग्रवाल 29 जुलाई को कोचिंग पढ़ने हनुमान गढ़ी गया था। वहां से लौटने पर साथी छात्रों ने उसे बलखंडी नाका मोहल्ले के पास रोककर प्रतिदिन 500 रुपये रंगदारी देने की बात कही। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मारपीट से डरे सहमे छात्र ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि साक्ष्य के तौर पर वीडियो मिला है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed