फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The streets of the city, inhabited by rallies of schools

स्कूलों की रैलियों से आबाद हुईं शहर की गलियां

Fri, 17 Aug 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 17 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
The streets of the city, inhabited by rallies of schools
प्रभात फेरी में निकालतीं जीजीआईसी की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुबह से शाम तक कार्यक्रमों की धूम रही। शुरूआत प्रभात फेरी से हुई। बाजेगाजे और झांकियों से सजीधजी रैलियां शहर में आकर्षण का केंद्र रहीं। हरेक स्कूल-कालेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 

विज्ञापन


आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त आदि शामिल रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई ने ध्वज फहराया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, केन पथ में प्रबंधक अनीता जैन ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी रवाना की।
विज्ञापन


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य रामभरत सिंह तोमर ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.विवेक कुमार पांडेय रहे। बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज में प्रभात फेरी के बाद प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय ने ध्वज फहराया। लांग रेस, मेंहदी, रंगोली, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक विजय ओमर और बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू आदि उपस्थित रहे। सेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य ए सुसई रतनम, एकलव्य महाविद्यालय में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने ध्वजारोहण किया। हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष डॉ.मोहम्मद रफीक, प्रबंधक डॉ.शबाना रफीक ने ध्वजारोहण किया। शेख सादी जमां, मोहम्मद इदरीस और शाकिर बाबू शामिल रहे। खानकाह इंटर कालेज में प्रभात फेरी के बाद सचिव कमरुद्दीन खां ने ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य दरख्शां बेगम इत्यादि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. लोहिया बाल विद्या मंदिर में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस, लिटिल एंजिल स्कूल में जिला पंचायत सदस्य सुखदेव प्रसाद, इकरा कानवेंट में मुशीर अहमद, फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में खुर्शीद अहमद खां, न्यू मलका कानवेंट में हाजी कमरुद्दीन, राजपूत कानवेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत, लोकहित महाविद्यालय, गुरेह में प्रबंधक डॉ.रवि प्रसाद चौरसिया, राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में प्रभात फेरी के बाद प्रधानाचार्य डॉ.शशि मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। डीआर पब्लिक इंटर कालेज में डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी-एक में प्रधानाचार्य पयश्वनी रामभारती, फरजंद अली मेमोरियल इंटर कालेज, करबई में प्रबंधक सफदर अली व प्रधानाचार्य ताज फात्मा, डॉ.बीआर अंबेडकर महाविद्यालय, गिरवां में जवाहरलाल जलज, डॉ.अवध बिहारी अग्निहोत्री, ब्रहानंद इंटर कालेज, कुशवाहा नगर में प्रबंधक हरिशंकर सिंह राजपूत, इंडियन कानवेंट स्कूल में सपा नेता इम्त्याज खां और रामदेव यादव तथा श्रीकृष्णा आइडियल स्कूल में चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित और डॉ.बाबूलाल शर्मा ने ध्वज फहराया।


राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज, महोखर में प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल ने ध्वज फहराया। भारत विकास परिषद और पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने फल बांटे।  वीरभूमि प्राइवेट टीचर एसोसिएशन ने जिला अस्पताल में फल बांटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed