फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The streets of cities will be clear at night

रात में शहरों की सड़कें होंगी साफ

Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The streets of cities will be clear at night
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में शहरों की सफाई और परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई में बदलाव लाने की पहल शुरू की गई है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने इसके लिए विशेष प्लान तैयार करके संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों में अब रात को सफाई होगी। ईओ रोज सुबह शहर का भ्रमण करेंगे। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। आयुक्त ने खबरदार किया कि वह औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाम को मयूर भवन में मंडलायुक्त ने मंडल के सभी एडीएम, निकायों के अधिशासी अधिकारियों और बेसिक शिक्षा के अफसरों के साथ मंडल स्तरीय बैठक में यह गाइड लाइन जारी की। शहरों के मुख्य चौराहों, बाजारों और सड़कों पर रोस्टर बनाकर रात में सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा उठाने की मशीनें रात में भी घूमे। दिन या रात में कहीं गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। सभी एडीएम को निर्देश दिया कि सघन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल कड़ाई से रोकें । ऐसा करने वाले दुकानदारों का चालान करें।
यह भी निर्देश दिया कि नगर पालिकाओं द्वारा कराई जा रही इंटरलाकिंक की जांच मशीन से करवाकर टायल्स की गुणवत्ता परखी जाए। आयुक्त ने मंडल की सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के ईओ को निर्देश दिया कि रोजाना सुबह भ्रमण करें और देखें कि मार्निंग वाक वाले स्थानों पर गंदगी न हो।
पर्याप्त रोशनी रहे। सड़कें ठीक ठाक हो। आयुक्त ने मंडल के सभी बीएसए और बीईओ को निर्देश दिए कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। अध्यापक अभिभावकों और बच्चों को प्रेरित करने के लिए घर-घर जाएं।
जो शिक्षक अच्छा काम कर रहे हैं और बच्चों को अच्छे से पढ़ा रहे, उन्हें सम्मान दिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानों के साथ स्कूल में बैठक करके यह रणनीति बनाएं कि गांव में कैसे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।
आयुक्त ने खबरदार किया कि वह विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। बच्चों के कम मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। आयुक्त ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से कहा कि वह ग्राम शिक्षा समिति के मुखिया हैं।
अपने गांव के प्राइमरी स्कूलों में जाएं और पीछे बैठकर देखें कि पढ़ाई कैसे हो रही है। मिड-डे मील को खाकर चेक करें। उसकी गुणवत्ता परखें।
कोर्स के साथ आचरण का भी पढ़ाएं पाठ
आयुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्चों को कोर्स के अलावा अच्छे आचरण की भी शिक्षा दी जाए। बच्चे बड़ों को देखकर उनका चरण स्पर्श, नमस्ते और सम्मान करें। घर से स्कूल जाते समय अभिभावकों के पैर छूकर आएं।
एबीएसए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं
मंडलायुक्त ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते उनके घर जाकर उन्हें समझाएं। आयुक्त ने कहा कि एबीएसए प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण करें।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें (आयुक्त) भी जोड़ें। ग्राम प्रधानों से आयुक्त ने अपेक्षा की कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें।
लार्वा छिड़काव में कोताही पर कार्रवाई
मंडल में डेंगू मलेरिया और वायरल फीवर के प्रकोप पर मंडलायुक्त ने स्थानीय निकायों के अधिकारियों को प्रत्येक वाहन में भ्रमण करने और एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए हैं। मंडलीय बैठक में कहा कि वह निरीक्षण करेंगे। जहां भी दवा का छिड़काव नहीं मिलेगा वहां के संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed