फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The spirit of Phaag flowed in the villages, traditional tunes echoed with colours.

Banda News: गांवों में बही फाग की रसधार, रंगों संग गूंजे पारंपरिक सुर

Tue, 03 Mar 2026 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The spirit of Phaag flowed in the villages, traditional tunes echoed with colours.
फोटो - 14 रामपुर गांव में फाग कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार और मौजूद ग्रामीण। संवाद
जसपुरा। होलिका दहन के बाद जिले के ग्रामीण अंचलों में होली का उत्साह छा गया। गांव-गांव फाग मंडलियां पारंपरिक सुरों के साथ रंगोत्सव में डूब गईं। लोगों ने एक-दूसरे को आत्मीयता से रंग लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन




रामपुर गांव के गहुरिया तालाब के पास स्थित खलिहान मैदान मंगलवार को रंग और रस से सराबोर दिखा। विपिन सविता के नेतृत्व में एक भव्य फाग कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांव के कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक छटा बिखेरी। श्रोता देर तक झूमते रहे और संगीत का आनंद लिया।
विज्ञापन




गायक मंडली के सरवन द्विवेदी, पीयूष मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने फाग प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गूंजते फाग गीतों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। यह आयोजन उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता की झलक दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महत्व

कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में हास्य, व्यंग्य और लोक संस्कृति से सराबोर प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल के बीच देर शाम तक होली का उत्सव चलता रहा। ग्रामीणों ने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को परंपराओं को जीवित रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed