फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The son died after consuming poison on the advice of the father.

Banda News: पिता के टोकने पर पुत्र ने जहर खाकर दी जान

Sat, 22 Jul 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The son died after consuming poison on the advice of the father.
बांदा। प्रतिदिन तालाब किनारे घूम कर घर आने पर पिता ने समय से घर आने के लिए टोंका तो युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी विपिन (19) ने गुरुवार की रात 10 बजे करीब घर में कमरे में लोटे में जहर घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसने दम तोड़ दिया। विपिन के बाबा रामकिशुन प्रजापति ने बताया कि वह प्रतिदिन गांव के तालाब किनारे घूमकर कर देरी से घर आता था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे वह घूमकर आया तो पिता लक्ष्मी प्रसाद ने उसे टोक दिया कि जल्दी घर आया करो। इसी बात को लेकर उसने जहर खा लिया। पिता किसान हैं। पांच बीघा जमीन है। घर में मां कौशल्या है। चार भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed