फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The siege of the principal students

छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव

Thu, 01 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 01 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The siege of the principal students

अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में तीन माह बाद भी

विज्ञापन
कक्षाएं नहीं शुरू हो सकीं। इससे आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को प्राचार्य का घेराव कर नारे लगाए। साथ ही अंशकालिक अध्यापकों की नियुक्ति कर कक्षाएं चालू कराने की मांग की। छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।

छात्र नेता नीरज द्विवेदी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दाखिला प्रक्रिया पूरी हुए तीन माह बीत रहे हैं। परीक्षाएं भी नजदीक हैं, किंतु अध्यापकों की कमी से शिक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ।

छात्रों ने प्राचार्य आरसी अग्निहोत्री का घेराव कर नारे लगाए। प्राचार्य ने पुलिस और एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम एके पुष्कर और थानाध्यक्ष राकेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर आए और छात्र-छात्राओं को समझाया। छात्रों ने  जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

इसमें कहा कि विश्वविद्यालय प्रवेश को लेकर काफी गंभीर है, लेकिन शिक्षण कार्य बाधित होने के बाद भी यहां सुधार नहीं हो रहा है। जल्द पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू नहीं हुआ तो छात्र आमरण अनशन करेंगे। छात्र नेता राजीव रतन द्विवेदी, वीर सिंह, शिवचरण, कमलेश, रामनरेश, पूनम शिवहरे, पूजा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed