फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The shepherd swings on the noose for fear of being beaten

Banda News: मार पड़ने के डर से फंदे पर झूला चरवाहा

Sun, 27 Aug 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The shepherd swings on the noose for fear of being beaten
बांदा। खेल-खेल में साथी के सिर पर डंडा मार देने का घर में उलाहना मिलने से मार पड़ने और डांट के डर से चरवाहे ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी आलोक (18) ने शनिवार की देर शाम साढ़े छह बजे घर के कमरे में धोती से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। मां विमला ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। आलोक के चाचा हटेटीपुरवा प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि आलोक भैंस चराने खेत गया था। वहां साथी चरवाहे के साथ खेल-खेल में साथी चरवाहे के सिर में डंडा लग गया। इस पर घायल की मां रजोली ने आलोक के घर में जाकर उलाहना दिया था। इससे आलोक डर गया था कि अब घर में मार पड़ेगी। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। आलोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता किशुनू के आठ बीघा जमीन है वह खेती किसानी करते हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed