फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The severe heat increased the patients of diarrhea

Banda News: भीषण गर्मी ने डायरिया के बढ़ाए मरीज

Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The severe heat increased the patients of diarrhea
बांदा। भीषण गर्मी के कारण डेंगू के मच्छरों का आतंक कम हुआ तो डायरिया और वायरल फीवर के मरीज बढ़ने लगे। गुरुवार को जिला अस्पताल में एक दर्जन से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं 50 से ज्यादा मरीजों की खून की जांच हुई। कोई डेंगू का मरीज तो नहीं मिला, लेकिन अन्य मरीजों की वजह से ट्रामा सेंटर फुल रहा। मेडिकल कालेज मरीजों से बेड फुल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रक्षा बंधन के दिन ट्रामा सेंटर मरीजों से फुल रहा। यहां गुरुवार को छह डायरिया और दो वायरल फीवर के मरीज भर्ती किए गए। इनमें लोहरा गांव की कनक (3) पुत्री शिवगनेश, जंगल दफ्तर की सोना (34), बड़ोखर बुजुर्ग के रामसजीवन (75), सुकुल कुआं के हरिश्चंद्र (73), महोखर गांव के अंश (पांच माह) पुत्र भूपेंद्र व छावनी निवासी बकरीदन (62) को डायरिया के चलते भर्ती कराया गया। उधर, वायरल फीवर के चलते डिग्गी चौराहा निवासी सितारा बेगम (60), जवाहर नगर निवासी बिहारी (25) को भर्ती कराया गया। पैथालॉजी में 55 मरीजों की 248 जांचे हुईं। छुट्टी का दिन होने की वजह से संभावित डेंगू जांच के सैंपल नहीं लिए गए। मेडिकल कालेज में भी काफी संख्या में मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed