फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The role of a nurse is no less than a doctor

डाक्टर से कम नहीं है नर्स का किरदार

Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The role of a nurse is no less than a doctor
नर्स रूबीना। - फोटो : BANDA
बांदा। किसी भी मरीज को स्वस्थ और चंगा करने में सिर्फ डाक्टर की ही भूमिका नहीं होती, बल्कि मरीज की दिन-रात देखभाल करने वाली नर्स का किरदार भी अहम होता है। समर्पण और सेवा भाव से मरीज की झुंझलाहट और नाज-नखरे सहकर नर्स उसे सेहतमंद बनाने में खास मददगार होती है। राजकीय मेडिकल कालेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड की इंचार्ज नर्स रूबीना लाल इसकी बेहतरीन मिसाल पेश कर रही हैं। आइसोलेशन वार्ड का कार्यभार संभालने वाली वे पहली नर्स हैं। इन दिनों वह तीसरी बार होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से मिर्जापुर की रहने वाली नर्स रूबीना लाल ने नवंबर 2017 में मेडिकल कालेज में ओटी इंचार्ज के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। अब जबकि कोरोना महामारी का संकट चल रहा है ऐसे में रूबीना के कार्यों को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने उन्हें 1 मार्च से कोरोना आइसोलेशन वार्ड की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन

रूबीना बताती हैं कि पहले तो उन्हें ये लग रहा था कि बांदा जैसे छोटे शहर में कोरोना दस्तक नहीं देगा। पर जब धीरे-धीरे केस बढ़ते गए तो हालात बदल गए। उन्होंने भी अपने को पूरी तरह संदिग्ध या पॉजिटिव मरीजों की सेवा को समर्पित कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सहयोग और हौसलाअफजाई की। प्रधानाचार्य का कहना है कि रूबीना में बेहतरीन नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और आत्मविश्वास है। उनकी लगन से अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सों को सम्मान देने को मनाते हैं नर्स दिवस
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल आफीसर डॉ. संतोष गुप्ता बताते हैं कि दुनिया भर की नर्सिंग कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन इटली की समाज सुधारक और नर्सिंग पेशे की संस्थापक फ्लोरेंस नाइट एंगल की जन्मतिथि है। नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर कोविड प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed