फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   the problems of farmers , traders reaches to PM

किसानों-व्यापारियों की समस्याएं पीएम तक पहुंचाएंगे

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 the problems of farmers , traders  reaches to PM
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को स्मृति चिन्ह सौंपते भाजपा और व्यापारी नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। केंद्र सरकार की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों के साथ व्यापारियों से भी पूरी हमदर्दी रखती है। देश में पहली बार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार अस्तित्व में आई है। भरोसा दिलाया कि बुंदेलखंड के व्यापारियों और किसानों की समस्याएं वह प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा उनका निदान भी कराएंगी।

विज्ञापन


सोमवार को यहां रामलीला ग्राउंड में व्यापारी अधिकार संगठन के सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। जबकि पिछली सरकारों का जो हाल था वह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी उनका साथ दें। वह हर दुखदर्द में उनके साथ हैं। संगठन अध्यक्ष डा. रामराज गुप्ता आनंद ने कहा कि बुंदेलखंड में उद्योग ठप होने से किसान और मजदूर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कताई मिल और बरगढ़ ग्लास फैक्टरी शुरू कर दी जाए तो काफी भला हो सकता है।  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशुन गुप्ता (बासू) ने केंद्रीय राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राष्ट्रीय सचिव रामबाबू गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामसुफल साहू ने भी सम्मानित किया। सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र (बांदा) और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर) तथा श्यामाचरण गुप्त (इलाहाबाद) सहित भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु गुप्ता, महामंत्री अनीता शुक्ला सहित पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed