फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The prime minister will send 25 thousand postcards

प्रधानमंत्री को 25 हजार पोस्टकार्ड भेजेंगे

Thu, 07 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 07 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The prime minister will send 25 thousand postcards

बांदा। नवगठित समाजसेवी संगठन समाधान ने बुंदेलखंड

विज्ञापन
में रेलवे सुविधाएं बढ़ाने के लिए अभियान छेड़ा है। पहले चरण में प्रधानमंत्री को 25 हजार पोस्टकार्ड लिखकर मांग की जा रही है।

संस्था अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार और प्रबंधक/सचिव सत्येंद्र गुप्त के नेतृत्व मेें गुरुवार दोपहर महेश्वरी मंदिर चौक पर कैंप लगाकर 1800 लोगोें से पोस्टकार्ड लिखवाए गए।

लक्ष्य 25 हजार पोस्टकार्ड का है। अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि बुंदेलखंड रेल जोड़ो आंदोलन के अंतर्गत फतेहपुर से बांदा (65 किलोमीटर), बांदा से कालिंजर-सतना (110 किलोमीटर) नई रेल डालने की मांग की जा रही है।

सचिव ने बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए शिक्षण संस्थाओं के छात्रों से भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर कैंप लगेंगे।

कैंप में श्यामजी निगम, प्रद्युम्न दुबे लालू, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग गोयल, फारूक सिद्दीकी, पुरुषोत्तम गुप्ता, राकेश गुप्ता दद्दू, जयकांत शर्मा, अनीता गुप्ता, अतुल शुक्ला भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed