फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The poor, the youth, the farmers and the women are the pillars of developed India

Banda News: गरीब, युवा, किसान और महिला विकसित भारत के स्तंभ

Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The poor, the youth, the farmers and the women are the pillars of developed India
जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : स्रोत स्वयं
बांदा। विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा ने कई गांवों में शक्ति केंद्र जन चौपाल लगाई। सदर विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि गरीब, युवा, किसान व महिला विकसित भारत के स्तंभ हैं। सरकार इनके लिए बड़ा कर रही है।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कतरावल, सौता, प्रेमपुर, सिकलोढी व घूरी में चौपाल लगाई। ग्राम वासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व में बीते 11 वर्षो में जन भागीदारी, तकनीकी नवाचार एवं पारदर्शिता के माध्यम से भारत ने विकसित भारत की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है। उन्होंने केंद्र सरकार के 11 वर्षो में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान, जनधन योजना के तहत लोगों के जीरो बैलेंस बचत खाते खोले गए, सौभाग्य योजना से मुफ्त बिजली कनेक्शन, आयुष्मान योजना से पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा किया गया। मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कहा कि आंकड़े गवाह हैं कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए बड़ा सोचती है। विकसित भारत के चारों स्तंभ गरीब, युवा, किसान और महिला के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर प्रेमस्वरूप द्विवेदी, विद्यानंद राजपूत, रज्जू पिढि़या, रामदुलारे राजपूत, रामकृष्ण शुक्ला, विनोद सिंह, मोहित गुप्ता, मुन्नी लाल चौरसिया, सुधीर मिश्रा, अमरणमणि तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed