फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The police took possession of the records of the alleged bank

कथित बैंक के अभिलेख पुलिस ने कब्जे में लिए

Sat, 31 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The police took possession of the records of the alleged bank
The police took possession of the records of the alleged bank - फोटो : BANDA
बांदा। रामुद्रा अर्बन प्राइवेट बैंक में सैकड़ों युवाओं और महिला-पुरुषों के जमा किए गए लाखों रुपये के मामले में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को बैंक कार्यालय से कंप्यूटर व बड़ी संख्या में अन्य सामान तथा कैश बरामद कर कब्जे में ले लिया। आरोपी दीपक रायकवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे दो दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उधर, धोखाधड़ी के शिकार तमाम लोग शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सिविल लाइन निवासी दीपक शुक्ला ने शहर कोतवाली में मवई बाईपास रोड निवासी दीपक रायकवार आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दीपक आदि पर धोखाधड़ी आदि करके पैसा जमा कराने का आरोप था। शुक्रवार को केस की विवेचना कर रहे कोतवाली के दरोगा रमाकांत शुक्ला ने फोर्स के साथ शहर के संकट मोचन मंदिर के सामने स्थित रामुद्रा बैंक कार्यालय में छापा मारकर तीन कंप्यूटर, 97 पासबुक, 10 रजिस्टर, दो मोहर, 1197 जमा पर्ची, 761 खाताधारकों के फार्म (बिना हस्ताक्षर) और कैशियर की दराज से 6512 रुपये बरामद किए। इन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कथित बैंक में काम करने वाले कई बैंक कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

उधर, लगभग पचास से ज्यादा लोग शहर कोतवाली पहुंचे। बांदा शहर सहित हमीरपुर के राठ व इचौली, ग्योड़ी आदि गांव और कब्जों के थे। उन्होंने विवेचक दरोगा को बताया कि एफडी, आरडी, बांड और बचत खाता के नाम से हजारों रुपये वसूले गए। राठ के एक एजेंट ने बताया कि उसने 291 लोगों के खाते खुलवाकर पैसा जमा कराया है। अब खाताधारक उसे पैसा वापसी को परेशान कर रहे हैं। इन सभी ने अपनी पासबुकें भी दिखाईं। विवेचक ने तहरीर देने को कहा है। उधर, दो दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक रायकवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी की मां सुधा रायकवार ने इसी दौरान घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि कोतवाली में उसे प्रताड़ित और दुर्व्यवहार किया गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली।

The police took possession of the records of the alleged bank

The police took possession of the records of the alleged bank- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed