{"_id":"5740a8854f1c1b6f64ac7d5b","slug":"the-philosophy-of-the-buddha-s-message-of-friendship-to-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के दर्शन से विश्व मैत्री का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के दर्शन से विश्व मैत्री का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा दिवस पर मैत्री मार्च निकालते बुद्ध के अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गौतम बुद्ध जयंती पर जगह-जगह आयोजन हुए। अंबेडकर पार्क से मैत्री मार्च रैली निकाली गई। गोष्ठी में बुद्ध के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने को कहा गया। संघ मित्रा बौद्ध विहार के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व डायट प्राचार्य आरए निर्मल ने झंडी दिखाकर मैत्री मार्च को रवाना किया।
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में यात्रा खत्म हुई। यहां बौद्ध भिक्षुओं के साथ उपासक व अनुयायियों ने पंचशील का पाठ किया और बौद्ध विहार परिसर में धम्म ध्वजा की स्थापना हुई। प्रसाद वितरण हुआ। गोष्ठी में गौतम बुद्ध द्वारा विश्व कल्याण और शांति के लिए दिए गए संदेश पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
रामफल चौधरी, रणजीत मास्टर, ज्ञानेश्वर, धनंजय, किरन सेठी, जेपी वर्मा, जितेंद्र कुमार, राम प्रकाश, बलराम कोटार्य आदि ने संबोधित किया। बाद में अंबेडकर जयंती में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। संचालन उदयभान ने किया। आशा निर्मल ने बुुद्ध की झांकी पेश की।
विज्ञापन
उधर, बौद्ध विहार, बगेहटा में आयोजित गोष्ठी को दीपांकर भंते, मेघांकर, अशोक मित्र, महादेव भंते, सहनाद आदि ने संबोधित किया। गौतम बुद्ध के संसार में मैत्री के संदेश का प्रचार-प्रसार करने को कहा। राजकरन बौद्ध, कुसुमा देवी, बुद्धविलास, मुन्नी देवी (तेंदुरा), जग प्रसाद (सरबई), छोटू, बड़कू, राजरतन, जयकरन, सुजाता, नीलम, विशाखा, जेपी सिंह, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।