{"_id":"608ab0275c26d01d4801eb3c940baeb2","slug":"the-other-day-the-party-s-nomination-with-lav-let-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन लाव-लश्कर के साथ भाजपा का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन लाव-लश्कर के साथ भाजपा का नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा की तर्ज पर भाजपा ने भी पहले सादगी और फिर
विज्ञापन
धूमधड़ाके से नामांकन किया। भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंककर वाहनों की लंबी
लाइन लगा दी। नेशनल हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। महिलाएं और छात्राएं भी
जाम में फंसी। चारों जिलों के भाजपा नेता और समर्थक उपस्थित रहे।
सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी ने लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया। हालांकि शनिवार को वह नामांकन करा चुके हैं। दोपहर को नेशनल हाइवे पर दीप ढाबा के पास भारी तादाद में वाहनों और भाजपा नेताओं का जमघट लगा।
भाजपाइयों ने अपने वाले हाइवे के बीचों बीच भी खड़े कर दिए। इससे घंटों जाम लग गया। वाहनों का काफिला जीआईसी ग्राउंड आया। यहां से प्रत्याशी और भाजपा नेता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट आए और नामांकन दाखिल किया।
जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल (बांदा), अशोक जाटव (चित्रकूट), जितेंद्र सिंह सेंगर (महोबा), संत विलास शिवहरे (हमीरपुर) सहित रंजना उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल, जगराम सिंह, पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, विशंभर सिंह लालू, किरन वर्मा, मीना भारती इत्यादि शामिल रहे।