{"_id":"612e6cca8ebc3ea75c652a67","slug":"the-officers-did-not-reach-even-on-the-21st-day-of-the-fast-banda-news-knp6493776132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन के 21वें दिन भी नहीं पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन के 21वें दिन भी नहीं पहुंचे अफसर
विज्ञापन
बांदा। दबंगों द्वारा अवरुद्ध किया गया रास्ता खुलवाने की मांग लेकर परिवार बारिश के मौसम में अनशन पर बैठा है। 21 दिन गुजर गए और अब तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली।
अतर्रा तहसील क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी बाली तिवारी उर्फ भुवनेश्वर अपनी पत्नी किरन व दो पुत्रों के साथ स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में 10 अगस्त से अनशन पर बैठा है। आरोप है कि पारिवारिक दबंगों ने खड़ंजा रास्ते में दीवार खड़ी कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया है।
रास्ते की मांग लेकर कई बार अधिकारियों को अर्जियां दीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्या ज्यों का त्यों है। मजबूरन उसे सपरिवार अनशन पर बैठना पड़ा। रोष जताया कि 21 दिन से अनशन कर रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया।
विज्ञापन
मंगलवार को पुन: बड़े अफसरों को अर्जी देकर न्याय की मांग की है।