फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The nurse slaps the woman suffering from childbirth, ruckus

प्रसव पीड़ित महिला को नर्स ने मारा थप्पड़, हंगामा

Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The nurse slaps the woman suffering from childbirth, ruckus
अतर्रा। प्रसव पीड़ित महिला को नर्स द्वारा थप्पड़ मारने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में स्टाफ नर्स ने माफी मांगकर मामले को शांत किया। अतर्रा ग्रामीण के एक मजरा निवासी प्रसव पीड़ित महिला को परिजनों ने शनिवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रसव के दौरान दर्द से कराह रही महिला को नर्स ने थप्पड़ जड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि नर्स ने नार्मल डिलीवरी कराने की बात कहकर दो हजार रुपये की मांग की थी। पैसा न मिलने पर नाराज नर्स ने यह हरकत की है। परिजनों का आक्रोश देखकर स्टाफ नर्स ने प्रसव पीड़ित महिला से माफी मांगी। तब मामला शांत हुआ। पिछले दिनों भी कुछ प्रसूताओं ने सीएचसी में प्रसव कराने के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत सीएमओ से की थी। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा.शिव सागर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, तहसील क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी राजू पांडेय ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बिसंडा पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। बताया कि इलाज के लिए पीएचसी बिसंडा पहुंचा तो डाक्टर नहीं मिले। सीएमओ को समस्या से अवगत कराया तो नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मी ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed