{"_id":"5894bacf4f1c1b4a40e822f4","slug":"the-nomination-of-eight-candidates-including-from-four-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के चारों प्रत्याशियों समेत आठ ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के चारों प्रत्याशियों समेत आठ ने भरा पर्चा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
up election
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में शुक्रवार को जनपद की चारों सीटों के लिए 8 और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बांदा-नरैनी में 3-3, तिंदवारी व बबेरू में एक-एक पर्चा भरा गया। बसपा के सभी चारों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस के दो सिटिंग विधायक और भाजपा के तीन प्रत्याशी पहले नामांकन कर चुके हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
बसपा के सदर सीट से प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा, नरैनी (सुरक्षित) से गयाचरन दिनकर, बबेरू से किरन यादव व तिंदवारी से जगदीश प्रजापति समर्थकों के साथ आए। भारी भरकम जुलूस भी था। जोन कोआर्डिनेटर रामकिशोर वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव प्रसाद, वरिष्ठ नेता मुमताज अली, लल्लू निषाद, मोहम्मद इदरीस समेत बड़ी संख्या में बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
अन्य प्रत्याशी गिने-चुने लोगों के साथ ही आए। बांदा सीट पर मधुसूदन कुशवाहा के अलावा अमित कुमार (शिवसेना) व संजीव कुमार (बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा) ने पर्चे दाखिल किए। नरैनी (सुरक्षित) से जीसी दिनकर (बसपा) और निर्दलीय रामकृपाल व रामकिशोर ने नामांकन कराया। बबेरू क्षेत्र से किरन यादव (बसपा) और तिंदवारी क्षेत्र से जगदीश प्रजापति (बसपा) ने पर्चा भरा। अब तक चारों सीटों पर पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन